नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
लगातार ठंड के प्रकोप को देखते हुए जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग से नावकोठी प्रखंड में नि:सहाय लोगों के लिए कंबल आवंटित किया गया। प्रखंड के सभी नौ पंचायतों में नि:सहाय के लिए एक सौ कंबल दिया गया है।मुखिया द्वारा अनुशंसित नि:सहाय लोगों के बीच बीडीओ राहुल रंजन के द्वारा प्रखंड परिसर में कंबल वितरण किया गया।
पहसारा पश्चिम के संगीता देवी,मुसहरु पासवान,राजकुमारी देवी,अमरजीत पासवान,जयप्रकाश चौधरी,छतौना अब्बुपुर के सोनी देवी,शिवजी महतो,इनैया के मंजू देवी,सुशीला देवी, छतौना के रामनंदन महतो,वृंदावन के मो० असलम,डफरपुर के तेतरी देवी के बीच कंबल का वितरण किया गया।बचे हुए लाभार्थियों के बीच भी दूसरे दिन कंबल का वितरण कर दिया जाएगा।इस दौरान विभाकर कुमार,नाजिर मोहम्मद मुर्तजा,सुबोध कुमार आदि मौजूद थे।
