नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केंद्र नावकोठी का निरीक्षण शनिवार को किया गया।सिविल सर्जन के आदेश के आलोक में डंडारी पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनमोहन कुमार सिंह ने सामुदायिक केंद्र का निरीक्षण किया।ओपीडी,रजिस्ट्रेशन कांउटर,पेशेंट वेटिंग एरिया,भव्या,नर्सिंग, डेस्क की क्रियाशीलता, दवा वितरण काउंटर, एमसीडी,एक्स-रे एवं परिसर का सौंदर्यीकरण आदि से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर जांच की गई।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नावकोठी में सभी बिंदुओं पर जांच संतोषजनक पाया गया।प्रतिवेदन के सभी बिंदुओं को जिला भेजने का निर्देश दिया गया। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन चौधरी, बीएचएम आनंद ईश्वर, डा भारती भूषण, बीएमईए संदीप चंद्र, बीसीएम ऊषा कुमारी, पीएमडब्ल्यू रंजन कुमार,अकाउंटेंट राजीव कुमार आदि मौजूद थे।
