नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत होली पर्व को लेकर गुरुवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।इसकी अध्यक्षता प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष अमरजीत तिवारी ने की।होली में हुड़दंग मचाने वालों का अब खैर नहीं।
थाना अध्यक्ष तिवारी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि होली के अवसर पर क्षेत्र में शांति बनाने के लिए समाज के हर वर्ग से सहयोग की आवश्यकता है।कोई भी लोग कानून को अपने हाथ में नहीं लेंगे।जरूरत पड़ी तो थानाध्यक्ष को अप्रिय घटना की जानकारी देंगे।आपकी सूचना को गुप्त रखी जाएगी।

विवादित स्थल पर होलिका दहन करना अनुचित होगा।इच्छा के विरुद्ध किसी भी लोगों को रंग अबीर नहीं लगाना है।डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। अश्लील गाना किसी भी रूप में स्वीकार नहीं होगा।शराब बेचने वाले एवं शराब पीने वालों पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहेगी। पुलिस थाना के द्वारा चिन्हित स्थानों पर गश्त लगाना जारी रखेगी।सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधियों से होली पर्व मनाने में पुलिस को सहयोग की अपील की।
मौके पर सीओ सूरज कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर रामकुमार सिंह, एसआई विपिन ओझा, गुड़िया कुमारी, अंकिता कुमारी, सरपंच बाबू साहेब कुंवर,जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह,राजद अध्यक्ष गंगाराम महतो,सरपंच प्रतिनिधि शिवनंदन पासवान रजाकपुर, सरपंच प्रतिनिधि पहसारा राम आशीष सिंह,पूर्व मुखिया मुक्ति नारायण सिंह,अंजनी सिंह,श्याम महतो, त्रिभुवन पासवान, रामकुमार सिंह,शंकर राय आदि मौजूद थे।
