नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड कार्यालय स्थित विमर्श कक्ष में नावकोठी एवं बन्द्वार बूढी गंडक नदी घाट से सरकारी बालू खनन हेतु लोक सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।अध्यक्षता अपर समाहर्ता ब्रजकिशोर चौधरी ने की।इस दौरान प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के क्षेत्रीय पदाधिकारी एसपी राय ने बताया की मैसर्स आरके एंटरप्राइजेज के कुमार राजेश को नावकोठी एवं बन्द्वार के बूढी गंडक नदी घाट के लगभग पांच हेक्टर जमीन का 5 सालों के लिए बालू उत्खनन हेतु टेंडर दिया गया है। लेकिन पर्यावरण प्रभाव आकलन हेतु वन विभाग के द्वारा लोक सुनवाई का आयोजन किया गया है।इसमें लोगों के आपत्ति और सुझाव लिया गया।वहीं खनन विभाग एवं वन पर्यावरण विभाग के विभिन्न मानको का जिक्र किया।
एडीएम बेगूसराय ने कहा कि विभागीय निर्देश काअनुपालन संवेदक को करना पड़ेगा।इसमें वायु जल मृदा के संरक्षण,कुल क्षेत्रफल का 60 प्रतिशत भाग में खनन,1 मीटर तक बालू का उत्खनन, प्रत्येक वर्ष बाढ़ के साथ आने वाले बालू पुनर्भरण एरिया से ही बालू खनन करने, खनन स्थल के आसपास शौचालय, सीढी,डस्टबिन,ढुलाई गाड़ी को तारोपोलिन से ढककर गाड़ी से ढुलाई का प्रबंध करना शामिल है।गाड़ी को नदी के पानी से धोने पर प्रतिबंध रहेगा।उन्होंने कहा कि इस टेंडर से प्रत्यक्ष रूप से 12 लोगों को रोजगार मिलेगी तथा सैकड़ो लोगों को सहायक रोजगार के अवसर प्रदान होंगे।उन्होंने अवैध बालू खनन पर प्रतिबंध लगाने की दिशा में इस टेंडर प्रक्रिया को सही बताया ताकि अनधिकृत रूप से कोई व्यक्ति उत्खनन नहीं करेगा।
इस अवसर पर खनन पदाधिकारी आकांक्षा प्रियदर्शी, सीओ सूरज कुमार, संवेदक कुमार राजेश, अंजनी कुमार,मुकेश कुमार,गौतम कुमार, रणवीर कुमार,अरविंद पासवान सहित बंन्द्वार, चांदपुरा,अझौर, नावकोठी सहित अन्य स्थानों के किसान मौजूद थे।
