नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस अधीक्षक बेगूसराय के निर्देशानुसार वाहन जांच अभियान चलाया गया।नावकोठी थाना चौक पर शुक्रवार को वाहन जांच अभियान चलाया गया जिसमें दर्जनों वाहनों से चालान काटा गया।
थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अमरजीत तिवारी ने बताया कि पीएसआई मिथलेश कुमार एवं सशस्त्र पुलिस बलों के द्वारा दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की जांच की गई।जांच के दौरान सीट बेल्ट,ड्राइविंग लाइसेंस और बीमा जैसे दस्तावेजों की जांच की गई।वही डिक्की व कमर की भी जांच की गई।
इस दौरान ₹19000 का चालान काटा गया।थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराध नियंत्रण एवं दुर्घटना से बचाव के उद्देश्य से वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।वाहन चालकों को हेलमेट पहनने,कार चालकों को सीट बेल्ट लगाने, वाहन की गति नियंत्रण रखने व सभी कागजात को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।वही दोपहिया बाइक पर तीन सवार,बिना हेलमेट और लहरिया कट बाइकर्स पर प्रशासन की विशेष नजर रही।प्रशासन के द्वारा वाहन जांच से क्षेत्र में हरकम्प मच गया।कुछ लोग इधर- उधर भागते नजर आए।
