नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल रंजन ने शनिवार को डफरपुर पंचायत के अब्बुपुर के अग्नि पीड़ित परिवारों से मिलकर सहायता का भरोसा दिलाया।
विदित हो कि शुक्रवार की शाम अब्बुपुर छतौना में भयंकर अगलगी की घटना हो गई थी।इसमें घर सहित अनाज और भूसा से भरा भूसाघर जल कर राख हो गया था।इसमें लाखों रुपए की क्षति बताई गई है।
बीडीओ राहुल रंजन ने आग लगने के कारणों के साथ हुई क्षति से भी अवगत हुए।उन्होंने अग्नि पीड़ित परिवारों को सरकारी अनुदान प्रावधान के अनुसार दिलाने का आश्वासन दिया।
वहीं मुखिया प्रतिनिधि ई. रंजीत कुमार पमपम ने अग्नि पीड़ितों से मिलकर तत्काल निजी कोस से सहायता की और रेड क्रॉस सोसाइटी से भी सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया।
