गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी /बेगूसराय
बखरी थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव स्थित सपहा चौर में नहाने के दौरान एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, बच्चा शुक्रवार को सपहा चौर में नहाने गया था। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूब गया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और काफी देर तक उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
घटना की जानकारी मिलते ही बखरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। शनिवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पानी से बच्चे के शव को बरामद कर लिया।
मौके पर बखरी थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, एसआई लाल बिहारी यादव , कैलाश यादव, यशवंत सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
