गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/ बेगुसराय
वीरपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरसेन विक्रम के नेतृत्व में रविवार को वीरपुर स्थित +2 बैद्यनाथ प्रसाद सिंह विद्यालय परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व संघ प्रचारक चुन्नू कुमार चंदन की विशेष उपस्थिति रही।
इस अवसर पर पूर्व संघ प्रचारक चुन्नू कुमार चंदन ने उपस्थित लोगों के साथ योगाभ्यास किया तथा योग के महत्व और इसके स्वास्थ्य संबंधी लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा व्यक्ति स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर होता है।
कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मौके पर राकेश कुमार, ललन कुमार, नवीन कुमार, मुकेश कुमार, विनोद कुमार, मनटुन चौधरी, पप्पू चौरसिया सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


