गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगूसराय
बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने शनिवार को वीरपुर थाना का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण का कार्य दोपहर करीब 3:45 बजे शुरू हुआ, जो देर शाम लगभग 6 बजे तक चला। इस दौरान उन्होंने थाना से संबंधित विभिन्न पंजियों की जांच की तथा थाना परिसर के अलग-अलग कक्षों का बारीकी से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने मालखाना, पुरुष हाजत, महिला हाजत, वायरलेस कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, बैरक सहित थाना भवन के सभी महत्वपूर्ण हिस्सों का जायजा लिया। उन्होंने लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निष्पादन को लेकर थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मौके पर सदर-2 डीएसपी इमरान खान भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों एवं सशस्त्र जवानों से उनके कार्यों और जिम्मेदारियों से संबंधित जानकारी ली गई। साथ ही कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने एवं आम लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया गया।
