सावित्री देवी मारवाड़ी बालिका उच्च विद्यालय में शिक्षकों का हुआ सम्मान, दीपावली की दी बधाई
अशोक कुमार ठाकुर AV भारत न्युज संवाददाता तेघड़ा /बेगूसराय
सावित्री देवी मारवाड़ी बालिका उच्च विद्यालय एवं गैलेक्सी कॉन्वेंट के प्रबंधन द्वारा दीपावली के अवसर पर शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सभी को पर्व की बधाई के साथ ही शिक्षकों व कर्मियों के बीच उपहार वितरित किया गया।
सावित्री देवी मारवाड़ी बालिका उच्च विद्यालय एवं गैलेक्सी कॉन्वेंट प्रबंधन के निगरानी में संचालन होता है शनिवार को मैनेजमेंट की ओर से दीपावली एवं छठ पर्व के पूर्व विद्यालयों के शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। प्रबंधन की अध्यक्षा नीलम अग्रवाल, सचिव रश्मि कालोटिया एवं राखी अग्रवाल ने सभी शिक्षकों को सम्मानित करते हुए उपहार प्रदान किया । अध्यक्षा नीलम अग्रवाल ने सभी को दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि दीपावली खुशियां बांटने और दीप जलाने का पर्व है। स्कूल में दीपावली का अवकाश हो रहा है इस मौके पर समारोह कर सभी को दीपावली की बधाई के साथ ही उपहार दिए गए हें। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय समाज के विकास की रीढ़ होता है।

देश व प्रदेश के विकास में एक विद्यार्थी अमूल्य योगदान देता है। इसके लिए शिक्षक ही उसे तैयार करता है। इस दौरान सचिव रश्मि कालोटिया, प्रबंधन की राखी अग्रवाल, सावित्री देवी मारवाड़ी बालिका उच्च विद्यालय की प्रिंसिपल नूतन कुमारी, गैलेक्सी कान्वेंट के प्राचार्य सुनील कुमार सिंह
ने कहा कि शिक्षक समाज का आईना होते हैं। वह भविष्य निर्माता होते हैं, समाज को सदैव शिक्षक को सम्मान की दृष्टि से देखना चाहिए और उनका सदैव आदर करना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने रंगोली बनाकर ग्रीन दीपावली मनाने का संदेश दिया कार्यक्रम के अवसर पर सभी शिक्षक शिक्षिका एवं सैकड़ो की संख्या में बच्चे मौजूद थे।
