गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी /बेगूसराय
बखरी प्रखंड के अकहा ग्राम बेलटोल में एक दर्दनाक हादसे में 3 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मनोज सदा के पुत्र शंकर कुमार सदा के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि बच्चा खेलते-खेलते चंद्रभागा नदी के किनारे पहुंच गया, जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। काफी खोजबीन के बाद उसका शव नदी में मिला। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं मां का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से पूरा गांव सदमे में डूब गया है।
घटना की सूचना मिलते ही बखरी थाना के एसआई छोटन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया। पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली है।
इधर, घटना की जानकारी मिलने पर बखरी अंचलाधिकारी राकेश कुमार चौधरी ने आरओ सचिन कुमार और सीआई मोहम्मद मुस्तफा को घटनास्थल पर भेजकर स्थिति का जायजा लिया।
मौके पर प्रखंड प्रमुख शिवचंद्र पासवान, लोजपा (आर) के प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान सहित कई ग्रामीण मौजूद थे। सभी ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
