नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सभी पंचायतों में ईद उल फित्र का त्योहार खुशी एवं हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। नावकोठी पुलिस प्रशासन के द्वारा पांच ईदगाह विष्णुपुर, सैदपुर,देवपुरा,रजाकपुर एवं हसनपुर बागर एवं ग्यारह मस्जिदों में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम की गई थी।मुसलमानों ने जमात के साथ ईद की नमाजें पढी।

रमजान के एखतेताम पर शुक्राने के तौर पर सुबह- सुबह लोग नये-नये रंग बिरंगे पोशाकों में परंपरागत तौर पर नमाज अदा की तथा खुदा का शुक्रिया अदा करते हुए एक दुसरे से गले मिलकर गिले-शिकवे दूर कर खुशियां मनायी।
सर्किल इंस्पेक्टर रामकुमार सिंह,थानाध्यक्ष मो फिरदौस,बीडीओ राहुल रंजन,पूनम कुमारी साहु,विपिन कुमार ओझा,विश्वजीत कुमार, रंजीत कुमार, गुड़िया कुमारी ने विष्णुपुर,सैदपुर,देवपुरा, हसनपुर बागर व रजाकपुर के ईदगाह में आयोजित नमाज का जायजा लिया।इस क्रम में पहसारा,वृंदावन, छतौना, नावकोठी,इस्फा,समसा, रजाकपुर, खैरबन,विष्णुपुर सहित अन्य स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस अधिकारी को विधि व्यवस्था के लिए तैनात किया गया था।
विभिन्न गांव के जनप्रतिनिधि, जिला मुखिया संघ के महासचिव,प्रखंड अध्यक्ष व मुखिया राष्ट्रपति कुमार बिडडू, टुनटुन पोद्दार, अभिषेक कुमार पिंटु,विजय पासवान,दिनेश यादव,रंजीत कुमार पमपम,स्वेता भारती, मुकेश कुमार,नंदकिशोर पासवान, सरपंच प्रतिनिधि शिवनंदन पासवान सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर ईद की बधाई दी तथा गले मिलकर भाईचारे का संदेश दिया।इस अवसर पर मुसलमानों ने संसार एवं मुल्क की सलामती,भाईचारे,अमन, शांति एवं सद्भावना के लिए अल्लाह से दुआ मांगी।
