गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
राष्ट्रीय लोक मोर्चा की बैठक शुक्रवार को बगरस में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कर विभिन्न पंचायतों के अध्यक्षों का निर्विरोध चयन किया गया। इस दौरान संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत बनाने एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में डंडारी के पूर्व जिला पार्षद सह पर्यवेक्षक दिलीप कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम बिहारी वर्मा, प्रखंड पर्यवेक्षक अशोक महतो कुशवाहा, पूर्व महानगर अध्यक्ष सचिन सिंह, प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार तथा भोला कुमार मौजूद रहे।
संगठनात्मक चुनाव के दौरान बहुआरा पंचायत से राहुल कुमार, परिहारा पंचायत से अजीत कुमार सिंह, राटन पंचायत से राधेश्याम साहू, बागवान पंचायत से सज्जन कुमार महतो, चकचनरपत पंचायत से विनोद कुमार महतो, चकहमीद पंचायत से सुलेंद्र महतो, घाघरा पंचायत से विकास कुमार एवं मोहनपुर पंचायत से मनीष कुमार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
बैठक में नेताओं ने संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया।
