अशोक कुमार ठाकुर AV भारत न्युज संवाददाता तेघड़ा/ बेगूसराय
ज्ञान निकेतन विद्यालय तेघड़ा में रविवार को प्रकाश पर्व दीपावली धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान बच्चों ने धार्मिक व पौराणिक रूप से झांकी सजाकर भगवान राम दरबार का सुंदर चित्रण बच्चों ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री राम के अयोध्या आगमन पर दीप प्रज्वलन एवं पूजन के साथ किया गया है इसमें भगवान श्री राम दरबार का सुंदर चित्रण में छात्र सिद्धार्थ राम , छात्रा प्राजंलि सीता, और छात्र ऋषभ लक्ष्मण के अलावे बच्चे विभिन्न रूपों में सगे नजर आए। कोई वाल्मीकि बना था, तो कोई केवट तो कोई भरत बनकर श्री राम आगमन का चित्रण कर रहा था। विद्यार्थियों ने रंगोली बनाकर दीपक पर ड्राइंग कार्ड अर्पित किए। शिक्षाविद सत्यजीत ने कहा कि आज के समय में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी बहुत जरूरी है। हमारी आने वाली पीढ़ी हमारी प्राचीन सभ्यता एवं संस्कृति से भलीभांति परिचित रहे इसकी जिम्मेदारी मां-बाप के साथ गुरुओं की भी है। क्योंकि स्कूल ही गए जगह है जहां बच्चों के जीवन को सही आकार और दिशा दी जाती है।

इस अवसर पर विद्यालय के निर्देश सह आर .एन.टी ट्रस्ट के रोहित कुमार ने कहा कि हमें अपनी प्राचीन सभ्यता और संस्कृति को नहीं भूलना चाहिए प्रभु श्री राम के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। मौके पर रोहित कुमार ,गुड़िया कुमारी, सुहानी कुमारी ,नेहा कुमारी, राहुल कुमार साथ ही समस्त स्टाफ एवं छोटे-छोटे बच्चे मौजूद थे।
