नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
दीपावली से पहले विभिन्न स्कूलों में रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपनी कला का बेहतर प्रदर्शन कर पुरस्कार प्राप्त किया। बीपीएस पब्लिक स्कूल नावकोठी,मां जय मंगला ज्ञानोदय शिक्षण संस्थान पहसारा,सर्व मंगला विद्या विहार पहसारा एवं न्यू सुपर मॉडल पब्लिक स्कूल छतौना में रंगोली सजाओ दीप जलाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई।बच्चों ने अपनी रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रकार की रंगोलियां बनाईं।रंगोली में दिवाली,छठ एवं विधानसभा चुनाव 2025 को दर्शाया गया।बीपीएस के प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार ने रंगोलियों का अवलोकन किया और बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

वहीं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं। बच्चों ने विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर रंगोली बनाकर चुनाव में भागीदारी निभाने हेतु अपील की।इस दौरान बीपीएस पब्लिक स्कूल नावकोठी के प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार,मां ज्ञानोदय शिक्षण संस्थान पहसारा के प्रचार्य रामाशीष सिंह उर्फ गुरुजी,न्यू सुपर मॉडल पब्लिक स्कूल छतौना के प्राचार्य प्रभात कुमार,सर्व मंगला विद्या विहार पहसारा के प्राचार्य राजन कुमार ने बच्चों के हौसलों को बढ़ाते हुए आगे भी बेहतरीन रंगोली बनाने के लिए प्रेरित किया।
