विजय भारती
ब्यूरो AV भारत न्यूज बेगूसराय।
प्रखंड क्षेत्र स्थित सभी शिक्षकों को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रा० शि० एवं सर्व शिक्षा अभियान बेगूसराय ने विशिष्ट अधिगम दिव्यांगता से संबंधित दीक्षा आधारित ऑनलाइन कोर्स करने का निर्देश दिया है। उक्त संबंध में प्रखंड क्षेत्र में कार्यरत सभी शिक्षकों के विशिष्ट अधिगम दिव्यांगता पर प्रशिक्षण हेतु एससीईआरटी पटना द्वारा दीक्षा आधारित एक ऑनलाइन कोर्स का निर्माण किया गया है। जिसका उद्देश्य शिक्षकों को एसएलडी के विषय में जागरूक करना तथा इससे प्रभावित बच्चों की शीघ्र पहचान कर उन्हें यथा आवश्यक सहयोग प्रदान करने में सक्षम बनाना है।

इस कोर्स को करने की अंतिम तिथि 24 सितंबर निर्धारित किया गया है। दीक्षा कोर्स का लिंक https://bit.ly/4mtKUjQ है।
इसके आलोक में बीपीआरओ सह बीईओ भगवानपुर नीतीश कुमार ने प्रखंड के सभी प्राइमरी,मिडिल व उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षकों से कोर्स को निर्धारित समय तक पूर्ण कराने का निदेश दिया है।
