नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय छतौना में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अब पीने के लिए स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल मिलेगा। बच्चों को अब पीने के लिए साफ पानी घर से लेकर आना नहीं पड़ेगा।
समाजसेवी संदीप झा उर्फ विपिन झा छतौना निवासी ने शनिवार को राजकीय कृत मध्य विद्यालय छतौना को वॉटर प्यूरीफायर वितरित किए।संदीप झा ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाने के लिए बच्चों को समुचित और शुद्ध जल की व्यवस्था होनी चाहिए थी।कुछ बच्चों ने मुझसे स्वच्छ और ठंडा जल उपलब्ध कराने हेतु मांग किया था।उनकी वाजिब मांग की पूर्ति हेतु वॉटर प्यूरीफायर लगवाया गया है जो बच्चों का मौलिक अधिकार है।
इस दौरान प्रधानाध्यापक राजीव रंजन,शिक्षक सरोज कुमार,साकेत कुमार, शिक्षिका रेखा कुमारी, कुमारी बुलबुल, सुनीता कुमारी,रुकैया खातून, पिंकी कुमारी, विद्यालय शिक्षा समिति सचिव प्रतिनिधि गोपाल झा, अमरजीत झा आदि मौजूद थे।
