नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
अयोध्या प्रसाद सिंह उच्च विद्यालय प्लस टू स्कूल नावकोठी खेल मैदान में आयोजित डायमंड जुबली क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले का आयोजन किया गया।
सेमी फाइनल मुकाबले में बेगमपुर ने रजाकपुर को 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई।टास जीतकर पहले खेलते हुए रजाकपुर की टीम के खिलाड़ी पंकज बाहुबली और राजू की घातक गेंदबाजी के आगे 135 रनों पर सिमट गई।
जबाब में उतरी बेगमपुर की टीम को भी दूसरे ओवर में 2 झटके लगे।उसके बाद सौरभ और राजू ने पारी को आगे बढ़ाया। राजू ने ताबड़तोड़ 46 रनों की बौछाड़ कर दी और बेगमपुर को 15वें ओवर में ही विजयी लक्ष्य तक पहुंचा दिया। राजू को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
मैच में एम्पायर के रूप में विकास और पिंटू, कमेंटेटर के रूप में रजनीश कुमार और गौतम भट्टाचार्य, स्कोरर के रूप में किशन सरकार ने भूमिका अदा की। टूर्नामेंट के अध्यक्ष अवनीश कुमार, उपाध्यक्ष रविरंजन झा, मैनेजर मारूति सहवाग,मृत्युंजय महाकाल,विरेन्द्र प्रताप सहित सैकड़ों दर्शक मौजूद थे।मैच के दौरान उपस्थित दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।
