नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसौनी व पहसारा से शराब पीकर हंगामा करता दो नशेरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अमरजीत तिवारी ने बताया कि होली के दिन शराब पीकर हंगामा करता पहसारा निवासी ऋतुराज सिंह पिता गोपाल सिंह एवं सिसौनी निवासी मनोहर साह पिता स्वर्गीय देवनंदन साह को अपर थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार एवं एसआई रंजीत कुमार के द्वारा गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारी के बाद ब्रेथ एनालाइजर से जांच कराई गई जिसमें शराब पीने की पुष्टि होने पर मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार नशेड़ी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
