गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी अनुमंडल क्षेत्र में इन दिनों ठंड ने अपना प्रचंड रूप धारण कर लिया है। लगातार पड़ रहे घने कोहरे और तेज कनकनी ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।
ठंड का आलम यह है कि लोग गर्म कपड़े पहनने और अलाव का सहारा लेने के बावजूद सर्दी से राहत महसूस नहीं कर पा रहे हैं। खासकर बुजुर्ग, बच्चे और दिहाड़ी मजदूरों के लिए यह ठंड गंभीर समस्या बन गई है। ठंड के कारण बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा है। कनकनी भरी ठंडी हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है। ग्रामीण इलाकों में अलाव की समुचित व्यवस्था नहीं होने से गरीब और जरूरतमंद तबके की परेशानियां और बढ़ गई हैं।
इस संबंध में सपा नेता सह अधिवक्ता गौरव कुमार ने मुख्य चौक चौराहों पर प्रशासन से शीघ्र अलाव की व्यवस्था करने की मांग की है। वहीं अंचलाधिकारी राकेश कुमार चौधरी ने कहा कि जल्द ही बखरी के प्रमुख चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की जाएगी।
