धर्मेंद्र कुमार AV भारत न्यूज संवाददाता
वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के महादेव मठ मुजफ्फरा शिवनगर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ संपन्न हुई। संपन्न श्रीमद् भागवत कथा में वृंदावन की कथा वाचक वैदेही शरण महाराज के द्वारा कथा वाचन किया गया। कथा के अंतिम दिन कथा पंडाल में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ लगी रही। इस दौरान उनकी भक्ति संगीतों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।

महिला श्रद्धालु की अच्छी खासी भीड़ उमड़ पड़ी थी। इधर बुधवार को कथा समापन के उपरांत कलश विसर्जन यात्रा निकाली गई। यह कलश विसर्जन यात्रा यज्ञ स्थल से शुरू होकर विभिन्न मार्गो का भ्रमण करते हुए स्थानीय बूढ़ी गंडक नदी में कलश का विसर्जन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु व कुंवारी कन्याएं शामिल हुए। उक्त जानकारी निलेशानंद महाराज ने दी।
