- मुहम्मद फैज AV भारत न्यूज संवाददाता
कला एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से कार्यरत विज़ुअल आर्ट फाउंडेशन, दलसिंहसराय द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी और शारदीय नवरात्र दुर्गोत्सव सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन 12 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर समस्तीपुर जिला सहित आसपास की पूजा समितियों द्वारा सजे-धजे पंडाल, कलात्मक प्रतिमाएँ और पारंपरिक मूर्तिकला का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। इस समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने हेतु फाउंडेशन द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पूजा समितियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा। इस प्रकार का आयोजन से देश में कला के क्षेत्र लिए कला संस्कृति को बढ़ावा देना होता है। इसी क्रम में संस्था की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई,

जिसमें पुरानी कार्यकारिणी समिति को भंग कर नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।नवगठित कार्यकारिणी समिति में संयोजक, हीरो राजन कुमार, मनोज कुमार जायसवाल, जितेन्द्र कुमार ताजपुर रत्नेश कुमार, भूपेंद्र कुमार अस्थाना लखनऊ, अध्यक्ष उत्सव जायसवाल, उपाध्यक्ष उमेश राम प्रकाश, बलराम पंडित, संतोष कुमार, हेमन्त कुमार, महासचिव मो.सूलेमान, सचिव मोती कुमार, सज्जन कुमार, दीपक कुमार, जिगर गुप्ता, कोषाध्यक्ष डॉ.संजीव प्रकाश, उपकोषाध्यक्ष चंदन जायसवाल, चंदन सिंह, प्रवक्ता गुरुदेव कुमार पटेल, मीडिया प्रभारी कुणाल गुप्ता, शैलेश कुमार कानू, व्यवस्थापक सुनील कुमार, मो.चांद, रूपक कुमार, उक्त संस्था के अध्यक्ष उत्सव जायसवाल ने कहा कि “इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय कलाकारों और शिल्पकारों को प्रोत्साहित करना है तथा हमारी पारंपरिक संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुँचाना है।

