मुहम्मद फैज AV भारत न्यूज संवाददाता
बिहार बिधान सभा चुनाव के निमित गठित वाहन कोषांग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों की बैठक किशन कुमार निर्वाची पदाधिकारी 134 उजियारपुर सह अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई। उक्त बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को विधानसभा निवार्चन क्षेत्र अंतर्गत कुल 367 मतदान केंद्रों के भवन के अनुसार मतदान दल हेतु वाहन का

आंकलन सहित निर्वाचन कार्य मे प्रयुक्त होने वाले वाहनों के आंकलन करने वाहन की उपलब्धता हेतु योजना बनाने का निर्देश दिया गया। अवर निर्वाचन पदाधिकारी रवि रंजन कुमार द्वारा बिभिन्न स्रोतों से वाहन मालिक को चिन्हित करने का निर्देश दिया। वहीं उक्त बैठक में बीडीओ राजीव कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी प्रभात रंजन, सीओ आकाश कुमार, सहित वाहन कोषांग से जुड़े सभी कर्मी मौजूद कर्मी थे।
