नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत न्यू सुपर मॉडल पब्लिक स्कूल छतौना में विद्यालय का वार्षिक वर्षगांठ सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता न्यू सुपर मॉडल पब्लिक स्कूल छतौना के डायरेक्टर प्रभात कुमार ने की।इस दौरान सभी शिक्षक और शिक्षिका तथा शिक्षकेतर कर्मचारी को डायरी व कलम से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों के द्वारा मनमोहक नृत्य एवम संगीत प्रस्तुत किया गया।वहीं वाद- विवाद व निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर और शिक्षकों के द्वारा संयुक्त रूप से केक काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया गया।मौके पर डायरेक्टर प्रभात कुमार अपने संबोधन में कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं।इन्हें निखारने की जरूरत है।यह संस्थान लगातार शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाने का कार्य कर रही है।उन्होंने बच्चों से कहा कि आप सभी इसी तरह कठिन मेहनत करें।आपकी मेहनत और कठिन तपस्या ही विद्यालय को क्षेत्र में नाम दिलाएगा। मौके पर शिक्षक मोती कुमार, दीपक कुमार,बिट्टू कुमार,मोनी कुमारी, चांदनी कुमारी,निगम कुमारी व विद्यालय परिवार के छात्र- छात्राएं मौजूद थे।
