विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय
भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के वार्ड संख्या 2 में सोमवार की रात्रि आग लगने से लाखों की संपत्ति जल का राख हो गई। आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण और अग्निशमन दस्ता घटनास्थल पर पहुंचे और आगत बुझाने की कोशिश करने लगे। इससे पहले कि ग्रामीणों एवं अग्निशमन द्वारा आग पर काबू पाया जाता, तब तक लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गयी। बताया जाता है कि सोमवार की रात शॉर्ट सर्किट से हुई अगलगी में भगवानपुर निवासी स्व.विभूति भूषण सिंह की पत्नी राधा कुमारी का घर में रखा सामान जलकर राख हो गया।
पीड़िता ने बताई क़ि अगलगी में गोदरेज में रखे लगभग 55 हजार रुपए, सेवा पुस्तिका,अंक पत्र,मूल प्रमाण पत्र सहित अन्य कागज, कपड़े,चांदी के बर्तन,कूलर,दीवान आदि जल कर राख हो गया। 2.30बजे जब पीड़िता उठी तो कमरे से धुआं निकलते देखी। तब अग्निशमन विभाग को सूचना दी व ग्रामीण जुटे।पीड़िता प्राइमरी स्कूल हंडालपुर में विशिष्ट शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं।
