गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगूसराय
जब जब मानव समुदाय पर घोर संकट या आफत आता है तब तब लोग किसी ना किसी खेबन हार या संकट से निजात दिलाने के लिए किसी ना किसी से गुहार लगाता है। इसी करी में ख़ास कर वीरपुर पश्चिम पंचायत और वीरपुर पूर्वी पंचायत के यूवाओं में हिन्दूओं के आस्था के महा पर्व छठ पूजा को लेकर हा हा कार मचा हुआ है।कारण यहां के जिला पार्षद, विधायक, सांसद समेत प्रखंड से लेकर जिला प्रशासन के द्वारा वीरपुर के विकास और प्रगति के प्रति नाकारात्मक सोच के चलते समस्याओं का अंबार होना बताया जाता है। वीरपुर बाजार स्थित सीपीआई पार्टी आॅफीस से लेकर ढेलफेक्का गोसाईं चौक तक में एक से ढेर फिट तक मल मूत्र से यूक्त गंदा पानी रोड़ पर स्थाई रूप से झिल यूक्त बना हुआ है। यूवाओं में आक्रोश है कि यहां के जिला पार्षद, विधायक और सांसद का सोच आखिर इस गांव के प्रति इतनी ओछी कियों है। विकास के ढिंढोरा पीटने वाले मंत्री, सांसद, विधायक तो हमीं जनता उन्हें वोट देकर बनाते हैं। कुर्सी मिलते ही किया वे लोग अपने आप को भगवान समझ बैठते हैं। लोगों ने बताया कि जिला धिकारी के नेतृत्व में प्रखंड क्षेत्र की विकास समेत अती ज्वलंत समस्याओं को समाधान के लिए वीरपुर+2 विद्यालय और नौला+2 विद्यालय में एक से ढेढ माह के अंतराल में दो बार जन संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था। जिसमें जिला और प्रखंड के पदाधिकारी, विधायक के साथ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधियों की बैठक भी आयोजित किया गया था।डिएम साहब स्थल निरीक्षण भी किए थे।तब लोगों के मन में विश्वास जगा था कि अब वीरपुर के ग्रामीणों को जल निकासी की समस्या से निजात मिलेगी। लेकिन तब से अभी तक में आखिर कियों नहीं हुआ जल निकासी की समस्या का समाधान। जब की विधायक और जिला धिकारी महोदय के नाम का जल निकासी से संबंधित बोर्ड भी लगा हुआ है मनरेगा योजना से।मौके पर मौजूद विकास कुमार,सोनु कुमार,अमन कुमार,दिपक कुमार,नीरज कुमार, प्रेम कुमार, अभिषेक कुमार,सुरज कुमार, बाल्मीकि राय, दषरथ राय, नाथों साह समेत दर्जनों युवाओं ने बताया कि हम लोग वीरपुर पूर्वी पंचायत के पूर्व मुखिया राम प्रवेश सिंह से आग्रह किए हैं कि कम से कम छठ पूजा तक इस समस्या से निजात दिलाने का उपाय आप करें। उन्होंने आश्वासन दिया है कि बुधवार को नाला सफाई और गंदा पानी रोड़ पर नहीं रहें इसका उपाय हम करवा देते हैं। मजदूर को भेजकर।
