गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगूसराय
वीरपुर प्रखंड क्षेत्र व थाना क्षेत्र में दिपावली छिट फुट घटनाओं को छोड़ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया है। लोगों के द्वारा जहां अपने आवास सहित आसपास साफ सफाई और आधुनिक प्रकाश से चका चौंध करने में व्यस्त रहे वहीं यूवाओं के द्वारा अपने आसपास के विद्यालयों में दिपोत्सब व प्रकाश की उत्त्म व्यवस्था के साथ रंगरेलियां बना कर सजाया गया।
इस दिपावली में असमाजिक तत्वों के द्वारा कहीं अप्रिय घटनाएं या हुडदंग ना किया जाए इसके लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैदी के साथ रात्रि गश्त कर रही थी। तो असमाजिक तत्वों और शराब कारोबारी के होम डिलीवरी करने वाले सदस्य पुरे रात अपने अपने गेंग के साथ गली मुहल्लों में हो हल्ला करते, शराब डिलेवरी करते,यदा कदा अपनी बादशाहत कायम रखने के लिए प्राके की जगह हवाई फायरिंग भी करने से नहीं चुक रहे थे।

थाना क्षेत्र के पर्रा और डिह पंचायत में वर्षों से दिपावली के अवसर पर काली पुजा का आयोजन ग्रामीणों के द्वारा किया जाता रहा है। वाह पट खुलते ही श्रद्धालुओं कि भिर मां काली की दर्शन करने के लिए उमर परी।
