गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी सुरक्षित विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले एनडीए के बागी प्रत्याशी रामशंकर पासवान और महागठबंधन समर्थित राजद के पूर्व विधायक उपेंद्र पासवान ने सोमवार को अपना नामांकन वापस ले लिया है।निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम सन्नी कुमार सौरव ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों प्रत्याशियों ने स्वेच्छा से नाम वापस लेने की अर्जी दी थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नाम वापसी प्रक्रिया के दौरान किसी तरह का दबाव नहीं था, और दोनों के आवेदन नियमपूर्वक स्वीकार कर लिए गए हैं।नामांकन वापसी के बाद अब बखरी विधानसभा क्षेत्र में कुल 9 उम्मीदवार चुनावी मैदान में रह गए हैं।यह घटनाक्रम बखरी विधानसभा में चुनावी समीकरणों को नया मोड़ दे सकता है। रामाशंकर पासवान भाजपा से बगावत कर मैदान में उतरे थे, वहीं उपेंद्र पासवान राजद के पूर्व विधायक हैं। उनके हटने से अब मुख्य मुकाबला कुछ प्रमुख प्रत्याशियों के बीच सिमटता नजर आ रहा है।अब देखना यह होगा कि शेष प्रत्याशी जनता का विश्वास जीतने के लिए क्या रणनीति अपनाते हैं।
