[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]
अशोक कुमार ठाकुर AV भारत न्युज संवाददाता तेघड़ा/बेगूसराय
बिहार विधानसभा चुनाव की डुगडुगी बजते ही राजनीतिक महकमे में हलचल तेज हो गई है। हर क्षेत्र में संभावित उम्मीदवारों ने राजनीतिक पार्टियों से अपनी टिकट पक्की कराने को लेकर आस लगाए हुए हैं और जनता-जनार्दन को अपने पक्ष में गोलबंदी करने में जुटे हैं।
इसी संदर्भ में बिहार सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय प्रमुख सह श्री लालू प्रसाद यादव जी के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव आज 9 अक्टूबर गुरुवार को अपराह्न 4:00 बजे तेघड़ा विधानसभा अंतर्गत फुलवरिया तारा अड्डा ऑक्सीजन फैक्ट्री के मैदान में अपने पार्टी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे।
उक्त बातों की जानकारी बरौनी गांव निवासी वायु सेवा से अवकाश प्राप्त अधिकारी सह उत्कृष्ट समाजसेवी एवं तेघड़ा विधानसभा के भावी प्रत्याशी चंद्र प्रकाश सिंह आनंद जी ने दी।
उन्होंने प्रेस वार्ता के माध्यम से मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र के युवा अब परिवर्तन चाहते हैं। तेघड़ा की जनता शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, महिला सशक्तिकरण और विकास की राजनीति को प्राथमिकता देगी।
जिसके लिए मैं 7 वर्षों से सभी क्षेत्रों में कार्य करते हुए तेघड़ा को विकसित तेघड़ा बनाने के प्रति संकल्पित हूं। उन्होंने कहा कि तेघड़ा विधानसभा के अंदर महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में आज 43 से अधिक स्थानों पर महिला सिलाई-कटाई केंद्र खोलकर हजारों महिलाओं को स्वरोजगार दे रहा हूं।
उन्होंने तेघड़ा विधानसभा के हजारों मतदाताओं को आज की जनसभा में शामिल होने का आह्वान किया।


