गौरव कुमार AV भारत न्यूज संवाददाता बखरी/बेगूसराय।
बखरी पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो युवती को सकुशल बरामद किया है। उक्त संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के गोढ़ियारी गांव से गायब नवालिग युवती को कांड के अनुसंधानकर्ता मनीष पंडित ने मानसी से बरामद किया है। इस मामले में विधि विरुद्ध बालक विश्वजीत आनंद को हिरासत में लिया गया है। वही हेमनपुर से गायब युवती को मक्खाचक से कांड के अनुसंधानकर्ता राजेन्द्र राम ने बरामद किया है। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों युवती को बरामद कर अग्रिम कार्रवाई किये जा रहे। जबकि नवालिग युवती के बरामदगी के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।
