नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत उत्क्रमित माध्यमिक +2 विद्यालय चकमुजफ्फर में ‘सखी सहायता डेस्क’ की शुरुआत हुई। सखी सहायता डेस्क की शुरुआत से विद्यालय में एक सकारात्मक और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण को बढ़ावा मिलेगा,जो छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
छात्राओं की सुरक्षा,सम्मान और सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए ‘सखी सहायता डेस्क’ की विधिवत शुरुआत प्रधानाध्यापक नंद किशोर पंडित,इंदु कुमारी,आनंद माधव, डॉ दिनेश,डॉ सुमंत, शिक्षक अभय कुमार, खुशबू कुमारी, गुड़िया कुमारी, अर्चना कुमारी, पंकज कुमार, अमित कुमार, राहुल कुमार, रितेश कुमार, सनोज कुमार, शिक्षक नेता कन्हैया कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर की गई।

इस पहल का उद्देश्य विद्यालय परिसर में छात्राओं को एक सुरक्षित,सहयोगी और संवादात्मक वातावरण प्रदान करना है,जहां वे अपनी समस्याओं, शंकाओं और सुझावों को खुलकर साझा कर सकें।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार और छात्राओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
शिक्षक नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि “सखी सहायता डेस्क छात्राओं के लिए एक भरोसेमंद मंच साबित होगा।इससे उन्हें अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा और वे आत्मविश्वास के साथ अपनी शिक्षा पूरी कर सकेंगी।यह पहल उनके सर्वांगीण विकास और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।”
छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और विभाग द्वारा किट वितरित किया गया। इस दौरान शगुफ्ता प्रवीण,नूरजहां रानी कुमारी नैंसी कुमारी सादिया प्रवीण,लाडली कुमारी,खुशनुमा,तराना खातुन,एएनएम रिंकू कुमारी व छात्र-छात्राएं शामिल थे।
