गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगुसराय
वीरपुर थाना क्षेत्र के जिंदपुर गांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बताया कि गेंहरपुर पंचायत के वार्ड संख्या-10 स्थित जिंदपुर गांव निवासी नंदलाल सहनी के पुत्र काली चरण सहनी शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा और उत्पात मचा रहे थे। इसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और संबंधित व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून के प्रभावी अनुपालन को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।


