नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत रजाकपुर में आयोजित श्री सीताराम नाम अखंड संकीर्तन के शुभ अवसर पर बुधवार को 251 कुमारी कन्याओं ने मंगल कलश शोभा यात्रा निकाली।कुमारी कन्याएं रंग-बिरंगे परिधानों में सर पर कलश धारण कर गाजा-बाजा के साथ यज्ञ स्थल भगवती स्थान से पूर्वी ठाकुरबारी,पूर्वी ठाकुरबारी से लेकर अमर सिंह स्थान होते हुए पुनः यज्ञ स्थल भगवती स्थान पर कलश को स्थापित किया।वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश की पूजा-अर्चना की गई।
इस अवसर पर पंडित सत्यनारायण पाठक ने कहा की अखंड सीताराम नाम संकीर्तन से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई।कलश यात्रा में शामिल होने वाली सभी कुमारी कन्याओं के सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।अमंगल का नाश होता है और मंगल ही मंगल होता है।कलयुग में नाम जप का बहुत बड़ा महत्व है।श्री सीताराम नाम संकीर्तन से मोक्ष की प्राप्ति होती है।
इस श्री सीताराम नाम संकीर्तन में प्रखंड के कई कीर्तन मंडली भाग लेंगे।कलश शोभा यात्रा में मुखिया श्वेता भारती, मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार,उप प्रमुख नंदकिशोर पासवान,पैक्स अध्यक्ष राजेश महतो,सरपंच प्रतिनिधि शिवनंदन पासवान,रोहित पासवान,रानी देवी, सुनीता देवी,रूबी देवी, राजू,राकेश,सावन, मंतोष,विकास,कुमेश्वर राय सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल हुई।
