अशोक कुमार ठाकुर AV भारत न्युज संवाददाता तेघड़ा/बेगूसराय
तेघड़ा थाना अंतर्गत पकठौल बलान नदी में मंगलवार को एक अधेर युवक की स्नान करने के दौरान डूब जाने से मौत हो गई। मृतक की पहचान पकठौल पंचायत के वार्ड संख्या 8 महादलित मोहल्ला निवासी स्वर्गीय कालीचरण मलिक के 41 वर्षीय पुत्र उमेश मलिक के रूप में की गई। उमेश मलिक मंगलवार के अपराह्न के 4:00 बजे वार्ड 6 अवस्थित बलान नदी के घाट में नहाने गया था इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। युवक के डूबने से घर में छठ की तैयारी के बीच मातमी सन्नाटा छा गया।
गोताखोरों के घंटों काड़ी मस्कत के बाद शव वह बरामद
स्थानीय मुखिया पंकज सहनी ने डूबने की खबर प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार एवं अंचलाधिकारी रविशंकर कुमार को दिया। प्रशासन द्वारा भेजे गए गोताखोरों की मदद से घंटों कड़ी मशक्कत के बाद डूबे युवक का शव बरामद किया गया शव बरामद होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय तेघड़ा थाना के एसआई नवीन कुमार,एएसआई रणवीर कुमार अनिता कुमारी एवं राजेंद्र रजक आदि ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर डूबे युवक का शव अपने कब्जे में करके पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया।

निवर्तमान विधायक ने हर संभव सहायता का दिया शासन
घटना की जानकारी मिलते ही निवर्तमान विधायक राम रतन सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और हर संभव सहायता का शासन दिया। उन्होंने कहा कि वह इस कठिन समय में परिवार के साथ हें । सरकारी लाभ दिलाने का भी आश्वासन दिया
मृतक की पत्नी की डेढ़ साल पूर्व बीमारी से हुई थी मौत
मृतक अपने घर का इकलौता कमाऊ व्यक्ति था। जो अपने पुश्तैनी रोजगार करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक उमेश मलिक की पत्नी की मौत डेढ़ साल पूर्व बीमारी से हुई थी। मृतक के नाबालिक दो पुत्र और एक पुत्री के सर से पिता का साया उठ जाने से मानो बड़ा पहाड़ टूट पड़ा है ।
मौके पर पंचायत के मुखिया पंकज सहनी एवं सरपंच योगेंद्र ठाकुर ने सरकार एवं स्थानीय प्रशासन से मृतक के छोटे-छोटे बच्चों की आगे की शिक्षा और भरण पोषण के साथ ही सरकारी सहायता की मांग की है।
