अशोक कुमार ठाकुर AV भारत न्युज संवाददाता तेघड़ा /बेगूसराय
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को सुचारू, निष्पक्ष व पारदर्शी रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में सामान्य प्रेक्षक अशिवन अशोक मुदगल ने बुधवार को निर्वाची पदाधिकारी 143 तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र सह अनुमंडल पदाधिकारी तेघड़ा राकेश कुमार के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया।
चेक पोस्ट वाटिका का निरीक्षण करते हुए वहां की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायज़ लिया और कई आवश्यक निर्देश दिए। एपीएसएम कॉलेज बरौनी में बनाये गए स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने वहां की सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, फायर सेफ्टी उपकरण, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, आवागमन मार्ग, प्रवेश द्वार नियंत्रण, बाहरी परिसर की साफ-सफाई, वाहनों के रखरखाव व उसके आने-जाने का रास्ता आदि की समीक्षा की।
दोनों अधिकारियों ने सभी कार्यपालक पदाधिकारियों, विभिन्न विभागों के अभियंताओं, नोडल व वरीय नोडल पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन कार्य से संबंधित सभी तैयारी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ राकेश कुमार ने बताया कि तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र में सभी कोषांग पूरी तत्परता से कार्य कर रहे हैं। प्रशासन की प्राथमिकता है कि निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो।
