गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी पुलिस ने अवैध देसी महुआ शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए कार्रवाई की। इस दौरान थाना क्षेत्र के गोढ़ियारी पचमुहा पुल के समीप, मक्खाचक महारानी स्थान तथा इटवा चौर इलाके में छापेमारी की गई। अभियान के दौरान करीब 1500 लीटर अर्धनिर्मित महुआ शराब को मौके पर ही विनष्ट किया गया। पुलिस ने शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्रियों को भी नष्ट कर दिया।
थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई एसआई मनीष कुमार पंडित के नेतृत्व में की गई। थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा तथा इसमें संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
