नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नावकोठी के पहसारा पूर्वी में विगत दिनों आवारा कुत्ता के काटने से ग्रामीण स्वच्छता कर्मी 27 वर्षीय स्व० तूफान कुमार पिता- स्व० रामाशीष साह की मृत्यु हुई थी।मृतक का परिवार अत्यंत निर्धन हैं जिन्हें हर हाल में आर्थिक एवं सामाजिक मदद की जरूरत थी।
ऐसी स्थिति में कानू विकास संघ नावकोठी तथा जिला कमिटी के द्वारा विशेष पहल किया गया।जिला कमिटी के द्वारा आर्थिक मदद की गयी।प्रखंड अध्यक्ष नावकोठी दीपक कानू, बरौनी प्रखंड अध्यक्ष कौशल कुमार,वीरपुर प्रखंड अध्यक्ष नरसिंह साह की उपस्थिति में बरौनी प्रखंड कमिटी के द्वारा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान किया गया।
इस दौरान पीड़ित परिवार के आवास पर ओमप्रकाश साह सचिव बरौनी,डॉ हरिवंश साह सचिव तेघरा,छोटे लाल साह कोषाध्यक्ष बरौनी, रामशंकर साह वासुदेवपुर,रजनीश कुमार युवा प्रखंड अध्यक्ष नावकोठी, सचिव युवा प्रकोष्ठ चंदन कुमार समेत संघ के अनेकों सदस्य शामिल होकर परिजनों को निजी व सरकारी मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।
