नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
धान अधिप्राप्ति विपणन बर्ष 2025-2026 में पूरे बिहार में बेगूसराय जिले का लक्ष्य कम कर दिया गया है। पहसारा पश्चिम कृषि साख सहयोग समिति लिमिटेड के अध्यक्ष रणवीर कुमार ने भारतीय जनता पार्टी बेगूसराय के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा से मिलकर इसकी शिकायत की।
उन्होंने बताया बेगूसराय जिले में खासकर नावकोठी प्रखंड,बखरी प्रखंड, गढ़पुरा,छौडाही, खोदाब़ंदपुर प्रखंड में धान की खेती काफी मात्रा में किसानों के द्वारा किया जाता है। फिर भी एक राज्य सरकार के मंत्री एवं एक केन्द्रीय मंत्री सह सांसद महोदय के रहने के बाद भी बेगूसराय के किसानों के साथ पदाधिकारी छल करते हैं।धान के लक्ष्य का पूरे रिपोर्ट का अध्ययन किया जाए।
इसमें प्रखंड,जिला एवं राज्य को भेजे जानेवाले रिपोर्ट अलग अलग हैं । यह कृषि विभाग की लापरवाही एवं मनमानी है।जिसे जांच कर सुधारा जा सकता है।धान अधिप्राप्ति की समस्या को हल करने हेतु एवं किसानों के साथ नाइंसाफी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल केन्द्रीय मंत्री सह सांसद महोदय से शनिवार को मिलकर एक ज्ञापन सौंपेगा।
