नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता बेगुसराय
बेगूसराय शहर के केडीएम होटल के सभागार में आयोजित जेडीयू जिलाध्यक्ष का चुनाव स्थगित हो गया है।प्रदेश के चुनाव पर्यवेक्षक ने प्रदेश नेतृत्व को इसकी सूचना दे दी है।
बताया जा रहा है कि कुल 19 प्रत्याशी जिलाध्यक्ष की रेस में थे।पूर्व मंत्री मंजू वर्मा,पूर्व एमएलसी भूमिपाल राय,पूर्व जिला पार्षद उपाध्यक्ष नंदलाल राय,निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष देव कुमार,निवर्तमान जिला महासचिव हरिनंदन कुमार,रामनरेश सिंह, विकास कुशवाहा, अर्चना कुमारी सहित 19 उम्मीदवार जिला अध्यक्ष की रेस में थे।
इस दौरान पूर्व एमएलसी व कार्यकारी जिलाध्यक्ष भूमिपाल राय अपनी हार सुनिश्चित देख बौखला गए।उनके समर्थकों ने अन्य उम्मीदवारों के साथ हाथापाई एवं मारपीट करने लगे। इसी क्रम में नंदलाल राय तेघरा प्रखंड अध्यक्ष,चंदन कुमार मुखिया,संजय कुमार सिंह जिला सचिव सहित दर्जनों कार्यकर्ता चोटिल हो गए।कार्यकर्ताओं ने बीआरओ पर पक्षपात का आरोप लगाया।
भूमिपाल राय पर अन्य उम्मीदवारों ने प्रखंड चुनाव में भी धांधली का आरोप लगाया।पूर्व एमएलसी भूमिपाल राय व पूर्व डिप्टी चेयरमैन नंदलाल राय के समर्थकों के बीच मारपीट व हाथापाई के कारण चुनाव स्थगित हो गया।जदयू कार्यकर्ताओं के बीच दबी जुवान में तरह तरह की चर्चा करते दिखे।जिलाध्यक्ष के चुनाव पर अब प्रदेश नेतृत्व द्वारा फैसला लिया जाएगा।
