नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत समसा निवासी जदयू नेता 74 वर्षीय सुरेश महतो के निधन से इलाके में एनडीए कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गई।लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर फूल माला डालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। दो मिनट का मौन रखा गया।प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, प्रवक्ता सुधाकर मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष केशरी नंदन मिश्र,जदयू जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर कुमार,जदयू जिला महासचिव हरिनंदन कुमार, जदयू प्रदेश महासचिव अर्चना कुमारी,पूर्व सरपंच विजय महतो,श्रीधर पाठक आदि लोगों ने श्रद्धांजलि दिया और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।उनके पुत्र पूर्व पंचायत समिति सदस्य सह जदयू पंचायत अध्यक्ष मनोज महतों ने पिता को मुखाग्नि दी।
