नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत चकमुजफ्फर निवासी सह मध्य विद्यालय बाघी के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए अपने पुत्र डॉ. आर्यन के यज्ञोपवीत संस्कार के शुभ अवसर पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकमुजफ्फर के बच्चों को विशेष तिथि भोजन कराया। इस पहल से विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ सह बीईओ राहुल रंजन,मध्याह्न भोजन साधन सेवी रुचिता कुमारी एवं विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष अजीत कुमार ने संयुक्त रूप से किया।अतिथियों ने कहा कि पारिवारिक आयोजनों को समाज और बच्चों की खुशियों से जोड़ना एक प्रेरणादायक कदम है, जो दूसरों के लिए भी अनुकरणीय है।इस अवसर पर बच्चों को सुस्वादु एवं पौष्टिक भोजन परोसा गया, जिसका सभी विद्यार्थियों ने आनंद उठाया।विद्यालय में पूरे दिन उत्सव जैसा वातावरण बना रहा।
मौके पर उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चकमुजफ्फर के प्रधानाध्यापक नन्द किशोर पंडित,कन्हैया कुमार,अभय कुमार, खुशबू कुमारी,संजीत कुमार,प्रवीण कुमार, माधव सहित विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित थे।विद्यालय परिवार ने इस सराहनीय पहल के लिए प्रधानाध्यापक मनोज कुमार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे समाज के लिए सकारात्मक संदेश बताया।
