नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना में मारपीट कर घायल करने व मोबाइल छिन लेने का मामला दर्ज करवाया गया है। अरविंद कुमार पिता लक्ष्मी साह ग्राम परिहारा,थाना परिहारा निवासी ने करन सहनी पिता अशोक सहनी, करण कुमार पिता विजय साहनी परिहारा निवासी व दो अज्ञात अपराधी पर चकमुजफ्फर सक्सेस कोचिंग सेंटर के सामने सड़क पर नालसी बाद संख्या 1086/16 में कोर्ट में हाजिरी देकर बाइक से घर जाते समय मेरे भाई सोनू साह पर बांस के बंबू से मारपीट कर घायल करने व मोबाइल छीन लेने का आरोप लगाकर मामला दर्ज करवाया है।थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अमरजीत तिवारी ने बताया कि मामला दर्ज कर तहकीकात की जा रही है।
