गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगुसराय
वीरपुर थाना में बिजली चोरी के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई विद्युत आपूर्ति प्रशाखा तिलरथ के कनीय विद्युत अभियंता केशव कुमार के आवेदन के आधार पर की गई है।
थाना को दिए आवेदन में उन्होंने बताया कि मैदा भवन्नगामा वार्ड संख्या 11 की इंद्रासन देवी पर 6,614 रुपये की बिजली चोरी का आरोप है। वहीं सहुरी पंचायत के वार्ड संख्या 4 की माला देवी पर 33,508 रुपये 28 पैसे, वार्ड संख्या 7 के सुनिल पासवान पर 3,026 रुपये 98 पैसे तथा उसी वार्ड के विरेंद्र महतो पर 9,192 रुपये 12 पैसे की विद्युत ऊर्जा चोरी करने का आरोप लगाया गया है।
इस मामले में थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि अभियंता के आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
