नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत पहसारा पंचायत से मारपीट में तीन घायल, मामला दर्ज।पहसारा निवासी अरविंद कुमार पिता अर्जुन सहनी वार्ड संख्या 12 निवासी ने गांव के ही अवनीश कुमार पिता अर्जुन सहनी सहित चार अन्य व्यक्तियों पर जान से मारने की नीयत से मारपीट कर बुरी तरह घायल करने का प्राथमिकी दर्ज करवाया है।
दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने बताया कि घर से निकलते समय उक्त चारों व्यक्तियों ने जान लेने की नीयत से मेरे ऊपर हमला कर दिया। बचाने आई पत्नी और पिता को भी लोहे का रड और ईंट-पत्थर से मारकर घायल कर दिया।थानाध्यक्ष मो फिरदौस ने बताया कि मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी गई है।जांचोप्रांत विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
