नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को कंचन कुमारी और अंजू कुमारी आशा फैसिलेटर ग्रुप की सभी आशा कार्यकर्ताओं का बैठक आयोजित किया गया।बैठक में भाव्या एम आशा पर ऑनलाइन सर्वे को अपडेट करने और ऑफलाइन सर्वे लिस्ट को अद्यतन करने पर चर्चा हुई।पीएफ एलआईएम एस,संस्थागत प्रशव पर प्रशिक्षण दिया गया।
इसके अतिरिक्त, माता मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर को कम करने के उपायों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।एएनसी(एंटीनेटल केयर) के संबंध में भी विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की गई।वही नियमित टीकाकरण की समीक्षा की गई।इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.राजीव रंजन चौधरी ने सभी आशा कार्यकर्ताओं को अपने -अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान एचपीभी वैक्सीनेशन, सर्वेड्यूलिस्ट अद्यतन करने पर चर्चा की गई। बैठक में बीसीएम उषा कुमारी,बीएमईए संदीप चन्द्र,जीएनएम रवि कुमार एवं आशा कार्यकर्ता मौजूद थे।
