By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
AV Bharat NewsAV Bharat NewsAV Bharat News
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Reading: एनटीपीसी बरौनी टाउनशिप में मैत्री लेडीज़ क्लब द्वारा दो दिवसीय आनंद मेला 2026 का किया गया भव्य आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
AV Bharat NewsAV Bharat News
Font ResizerAa
  • Home
  • बिहार
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • धर्म
  • राजनीति
  • रोजगार
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
AV Bharat News > बिहार > बेगूसराय > एनटीपीसी बरौनी टाउनशिप में मैत्री लेडीज़ क्लब द्वारा दो दिवसीय आनंद मेला 2026 का किया गया भव्य आयोजन
बेगूसराय

एनटीपीसी बरौनी टाउनशिप में मैत्री लेडीज़ क्लब द्वारा दो दिवसीय आनंद मेला 2026 का किया गया भव्य आयोजन

AV BHARAT NEWS
Last updated: February 9, 2026 9:29 pm
AV BHARAT NEWS
3 weeks ago
Share
SHARE

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाओं और परंपराओं की दिखी रंगारंग झलक

अशोक पासवान AV भारत न्युज संवाददाता बेगुसराय

एनटीपीसी बरौनी टाउनशिप में 7 और 8 फरवरी 2026 को मैत्री लेडीज की क्लब द्वारा दो दिवसीय आनंद मेला 2026 का आयोजन बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। मेले का शुभारंभ 7 फरवरी की संध्या को विभिन्न परियोजनाओं के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा रिबन काटकर किया गया।

इस अवसर पर संगीता गोयल (अध्यक्ष, सुजाता लेडीज क्लब, ईआर-I मुख्यालय), सी.वी.एल. अनुराधा (अध्यक्ष, मंदाकिनी लेडीज क्लब, बाढ़) एवं डोलन चंपा घोष (अध्यक्ष, मैत्री लेडीज क्लब, बरौनी) तथा अन्य क्लबों की वरिष्ठ सदस्याएं भी उपस्थित रहीं। साथ ही सी. सत्य रामा कृष्ण, परियोजना प्रमुख (बाढ़), जयदीप घोष, परियोजना प्रमुख (बरौनी), ए. के. त्रिपाठी ,जीएम (ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस), देवकांत सरस्वत जीएम (मेंटेनेंस एंड एडीएम) एवं प्रशांत कुमार सामल, एचआर हेड (बाढ़) की भी उपस्थिति रही।

उद्घाटन समारोह के उपरांत केक काटकर एवं गुब्बारे छोड़कर मेले की औपचारिक शुरुआत की गई। इसके बाद एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमें विभिन्न प्रतिभाओं और परंपराओं की रंगारंग झलक देखने को मिली मेले के दौरान मैत्री लेडीज क्लब द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत एक सराहनीय पहल भी की गई।

इस अवसर पर समीपवर्ती परियोजना क्षेत्रों से दिव्यांगजनों को सहयोग प्रदान करने हेतु 10 व्हीलचेयर तथा जरूरतमंद महिलाओं को आजीविका सशक्तिकरण के उद्देश्य से 5 सिलाई मशीनें वितरित की गईं।

मेले में विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए थे, जिनमें खाने-पीने के विशेष स्टॉल मैत्री लेडीज क्लब की सदस्यों द्वारा संचालित किए गए। स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ-साथ खेल एवं मनोरंजन से जुड़े स्टॉलों ने मेले को खास आकर्षण प्रदान किया और सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए यह एक यादगार अनुभव बना।

मेले के दूसरे दिन टाउनशिप के बच्चों एवं निवासियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने पूरे वातावरण को रंग, उमंग और उल्लास से भर दिया। अंत में लकी डिप ड्रा का आयोजन किया गया, जिसमें कई आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर श्रीमती डोलन चंपा घोष, अध्यक्ष, मैत्री लेडीज क्लब, बरौनी ने एनटीपीसी बरौनी टीम एवं मैत्री लेडीज क्लब की सभी सदस्यों को मेले के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। इस आनंद मेले ने बरौनी टाउनशिप के निवासियों के जीवन में उल्लास और खुशी का संचार किया। सुखद स्मृतियों के साथ आनंद मेला का समापन किया गया।

नदैल घाट रेड लाइट एरिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो लड़कियाँ बरामद—मुख्य संचालक फरार
मध्य विद्यालय रजाकपुर में विदाई सह सम्मान समारोह
तेघरा विधायक ने बहोरबन्नी विद्यालय में दो कमरे का शिलान्यास किया
आंगनबाड़ी केंद्रों पर की गई गोद भराई की रस्म
आशा कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकालकर दिया परिवार नियोजन का संदेश
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article मोदी–नीतीश सरकार के फासीवाद और बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ संघर्ष होगा तेज- दिवाकर प्रसाद
Next Article नशे की हालत में हंगामा करते नशेरी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
about us

AV Bharat News is a fast-growing digital news portal dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to its readers. With the motto of keeping people informed and aware, AV Bharat News covers a wide range of categories including देश-विदेश (National & International News), राजनीति (Politics), व्यापार (Business), खेल (Sports), मनोरंजन (Entertainment), टेक्नोलॉजी (Technology), शिक्षा (Education), रोजगार (Jobs), स्वास्थ्य (Health), धर्म (Religion), ज्योतिष (Astrology), और लाइफस्टाइल (Lifestyle).

Categories

  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • बॉलीवुड
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • समस्तीपुर

More Categories

  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय

Quick links

  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA

Stay Connected

2.5KLike
1.5KFollow
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up