गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत वर्ष 2018 में दर्ज अपहरण कांड में अब तक अपहृत की बरामदगी नहीं हो पाने का मामला सामने आया है। बखरी थाना कांड संख्या 280/2018, दिनांक 28 सितंबर 2018, धारा 364 भादवि के तहत दर्ज इस मामले में अपहृत व्यक्ति मिथलेश महतो (उम्र लगभग 38 वर्ष), पिता स्वर्गीय घुरन महतो, निवासी बनैन खजुरिया वार्ड संख्या-10, थाना बखरी, जिला बेगूसराय पिछले लगभग आठ वर्षों से लापता हैं।
कांड के अनुसंधानकर्ता कैलाश यादव ने बताया कि अपहृत की बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास किए गए हैं। इस क्रम में रेल पुलिस इकाई से भी पत्राचार कर सहयोग मांगा गया, लेकिन अब तक कोई ठोस सफलता नहीं मिली है।उन्होंने बताया कि अपहृत का हुलिया रंग साँवला,ऊँचाई लगभग 5 फीट 6 इंच,चेहरा लम्बा,बाल काले,बोलचाल की भाषा हिन्दी एवं क्षेत्रीय भाषा,पहनावा पैंट-शर्ट
शारीरिक बनावट सामान्य तथा
विशेष पहचान दाहिने पैर की एड़ी कटी हुई है, दाहिना पैर लकवाग्रस्त होने के कारण सूखा हुआ है, जिससे वह दाहिने पैर से विकलांग है।
पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को अपहृत के संबंध में कोई भी जानकारी मिले,तो थाना या पुलिस प्रशासन को सूचित करें। सही सूचना देने वाले व्यक्ति को दस हजार इनाम दिया जाएगा।बताते चले कि मामले के वादी मनोज महतो द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर अज्ञात अपराधकर्मियों के विरुद्ध अपहरण का मामला दर्ज किया गया था।
