By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
AV Bharat NewsAV Bharat NewsAV Bharat News
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Reading: दलसिंहसराय शहर के कई मस्जिदों में शांतिपूर्ण ढंग से मनाई गई शब-ए-बरात की रात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
AV Bharat NewsAV Bharat News
Font ResizerAa
  • Home
  • बिहार
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • धर्म
  • राजनीति
  • रोजगार
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
AV Bharat News > बिहार > समस्तीपुर > दलसिंहसराय शहर के कई मस्जिदों में शांतिपूर्ण ढंग से मनाई गई शब-ए-बरात की रात
समस्तीपुर

दलसिंहसराय शहर के कई मस्जिदों में शांतिपूर्ण ढंग से मनाई गई शब-ए-बरात की रात

AV BHARAT NEWS
Last updated: February 4, 2026 5:06 pm
AV BHARAT NEWS
2 months ago
Share
SHARE

मोहम्मद फैज AV भारत न्युज संवाददाता दलसिंहसराय / समस्तीपुर

शहर में शब-ए-बरात का मुबारक मौका पूरी अकीदत और अमन-चैन के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दलसिंहसराय शहर के लोकनाथपुर गंज वार्ड संख्या–15 स्थित नूरी जामा मस्जिद समेत शहर की कई मस्जिदों में नमाज़ियों ने रात भर इबादत में वक्त गुज़ारा। मस्जिदों में रूहानियत और सुकून भरा माहौल बना रहा।

नूरी जामा मस्जिद में तकरीर करते हुए इमाम मो. शरीफ साहब ने कहा कि शब-ए-बरात का असल पैग़ाम अपनी ज़िंदगी को इस्लाह की राह पर लाना है। उन्होंने नमाज़ियों को नसीहत दी कि इंसान को अपने ईमान की हिफ़ाज़त करनी चाहिए और हर तरह की बुराइयों से खुद को दूर रखना चाहिए। इमाम साहब ने बताया कि शब-ए-बरात गुनाहों से तौबा करने, अल्लाह तआला से मग़फिरत माँगने और उसकी रहमत हासिल करने की मुक़द्दस रात है।

तकरीर के बाद मस्जिद में मौजूद तमाम नमाज़ी कब्रिस्तान पहुँचे, जहाँ उन्होंने अपने मरहूमीन के लिए दुआएँ कीं। इस दौरान अल्लाह तआला से मग़फिरत, अमन-शांति और ईमान की सलामती के लिए विशेष दुआ माँगी गई। पूरे माहौल में खामोशी, इबादत और रूहानियत का आलम देखने को मिला।

आख़िर में सामूहिक दुआ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसमें अल्लाह तआला से सभी की इबादत कुबूल फरमाने और शब-ए-बरात की बरकतें अता करने की दुआ की गई।

इस मौके पर लोकनाथपुर गंज वार्ड संख्या–15 स्थित नूरी मस्जिद के मुतवल्ली मो. मेहंदी हसन, मो. शाहिद अंसारी, मो. अयाज अंसारी, मो. वसीम, मो. कयूम अंसारी, मो. मुर्तुजा अंसारी, मो. जावेद जोलहा, मो. साजिद समेत बड़ी संख्या में नमाज़ी मौजूद थे।

दलसिंहसराय NH-28 पर प्याज से लदी ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी
12 अक्टूबर को किया जाएगा दलसिंहसराय विज़ुअल आर्ट फाउंडेशन सम्मान समारोह का भव्य आयोजन।
दलसिंहसराय के सेंट स्टीफन्स स्कूल में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया
दलसिंहसराय में भूकंपीय आपदा प्रबंधन को लेकर सफल मॉक ड्रिल आयोजित
दलसिंहसराय में पूर्व न्यायाधीश सूर्य नारायण मंडल की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article आठ वर्षों से लापता अपहृत खोजबीन में मदद करने वाले को मिलेगा इनाम
Next Article वीरपुर में मारपीट, चार लोग गंभीर रूप से घायल, मामला दर्ज
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    
about us

AV Bharat News is a fast-growing digital news portal dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to its readers. With the motto of keeping people informed and aware, AV Bharat News covers a wide range of categories including देश-विदेश (National & International News), राजनीति (Politics), व्यापार (Business), खेल (Sports), मनोरंजन (Entertainment), टेक्नोलॉजी (Technology), शिक्षा (Education), रोजगार (Jobs), स्वास्थ्य (Health), धर्म (Religion), ज्योतिष (Astrology), और लाइफस्टाइल (Lifestyle).

Categories

  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • बॉलीवुड
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • समस्तीपुर

More Categories

  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय

Quick links

  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA

Stay Connected

2.5KLike
1.5KFollow
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up