मोहम्मद फैज AV भारत न्यूज़ संवाददाता दलसिंहसराय/समस्तीपुर
मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आर.बी कॉलेज के खेल मैदान में गौरव स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब द्वारा ओल्ड वर्सेज गोल्ड टी-20 क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मैच का उद्घाटन दलसिंहसराय के कार्यपालक पदाधिकारी (एग्जीक्यूटिव ऑफिसर) द्वारा किया गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ओल्ड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में विकास के 40 रन और अंकेश के शानदार 51 रनों की बदौलत 213 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। गोल्ड टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए राजा ने 3 विकेट झटके, जबकि अविनाश और रौशन को 2-2 विकेट मिले।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोल्ड की टीम ने रितिकेश के 72 रन, इंद्रजीत के 28 रन और मनीष के 20 रनों के सहारे संघर्ष किया, लेकिन पूरी टीम 190 रन पर सिमट गई। इस प्रकार ओल्ड की टीम ने 23 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
मैच के दौरान उमेश राय, अर्जुन राय, भोला पांडे, गोविंद यादव, अंकित, अभिनव सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। इस मैच के टाइटल स्पॉन्सर जियोमार्ट डिजिटल एक्सक्लूसिव स्टोर बैटरी इन्वर्टर सेंटर रहे, जबकि स्टडी पार्टनर के रूप में डिवाइन लाइब्रेरी, मिशन लाइब्रेरी एवं चाय बिस्कुट कैफे का सहयोग रहा।
मैच से पूर्व अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। वहीं गौरव स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब की ओर से अतिथियों का पारंपरिक रूप से चादर व पाग देकर स्वागत किया गया।
