गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में शराब ढ़ो रही एक ट्रक और एक बाइक के साथ छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान बड़ी मात्रा में विदेशी शराब भी बरामद की गई है।

पुलिस के इस कार्रवाई से शराब कारोबारी में हड़कंप मच गया है।थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की सुबह बखरी खगड़िया सड़क के जोकियाही पुल पर एक ट्रक को रोक कर तलाशी ली गई। ट्रक गिट्टी लेकर बखरी आ रही थी। तलाशी में ट्रक की केबिन से रायल स्टैग की 750 एमएल की 23 बोतल, जानी वाकर की 375 एमएल की 11 बोतल तथा मैजिक मोमेंट की एक बोतल बरामद हुई। मामले में ट्रक के चालक टुनटुन कुमार पिता जयराम महतो, संतोष चौधरी पिता विनोद चौधरी तथा शराब रिसीव करने आए टुनटुन के भाई विक्रम कुमार को गिरफ्तार किया गया है। जो नगर परिषद बखरी के वार्ड 13 के रहने वाले हैं। साथ ही शराब ढ़ोने में संलिप्त ट्रक और और एक बाइक को भी जब्त किया गया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि इसके पूर्व सोमवार की रात गुप्त सूचना पर स्टेशन से सलौना सड़क पर चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें तीन युवकों के पास से ब्लेंडर पराइड के 750 एमएल के दस ओ डार्लिंग व्हिस्की के 180 एमएल के दो वोडका के दस बोतल मिले। तीनों युवकों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें शोभा सहनी पिता मेदा सहनी गोढ़ियारी तथा जीशान अली व अरमान अली दोनो पिता अली अहमद हैं। उन्होंने बताया कि आवश्यक कागजी कार्रवाई करते हुए सभी आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
